Modi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण कार्यक्रम खत्म, मोदी 3.0 में 71 मंत्रियों ने ली शपथ

By  Deepak Kumar June 9th 2024 05:17 PM -- Updated: June 9th 2024 09:44 PM

Jun 9, 2024 09:44 PM

अब तक किन नेताओं ने ली राज्यमंत्री की शपथ?

मध्य प्रदेश के आदिवासी चेहरे के तौर पर सियासी पहचान रखने वाले दुर्गादास उइके, महाराष्ट्र के रावेर से सांसद रक्षा खड़से, पश्चिम बंगाल के बलूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार, मध्य प्रदेश के धार से सांसद सावित्री ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 09:32 PM

रवनीत सिंह बिट्टू ने ली राज्यमंत्री की शपथ

रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव में हार मिली, इसके बावजूद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Jun 9, 2024 09:28 PM

अब तक कितने मंत्रियों ने ली शपथ?

पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसग शांतनु ठाकुर, केरल के त्रिशूर से बीजेपी सांसद बने सुरेश गोपी, राज्यसभा सांसद एल मुरुगन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा, तेलंगाना के करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार, यूपी के बांसगांव से कमलेश पासवान, राजस्थान के अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, बिहार से राज्यसभा सांसद सतीश दुबे, झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 09:02 PM

अब तक कितने नेताओं ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ?

कर्नाटक की तुमकूर सीट से सांसद वी सोमन्ना, सबसे अमीर सांसद और टीडीपी के नेता डॉ. चंद्रशेखर पन्नास्वामी, यूपी की आगरा सीट से सांसद एसपी सिंह बघेल, बेंगलुरु नॉर्थ सीट से शोभा करंदलाजे ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 08:56 PM

अपना दल (सोनेवाल) की चीफ और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अनुप्रिया पटेल पिछली सरकार में मंत्री थीं और ओबीसी समुदाय से आती हैं।


Jun 9, 2024 08:55 PM

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर रहे बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर रहे बिल गेट्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनने के लिए बधाई। उन्होंने पीएम मोदी की भारत को मजबूत करने के लिए तारीफ की।

Jun 9, 2024 08:53 PM

जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 08:50 PM

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर किन नेताओं ने ली शपथ?

यूपी की पीलीभीत सीट से सांसद बने जितिन प्रसाद ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, नॉर्थ गोवा से सांसद श्रीपद नायक, यूपी की महाराजगंज सीट से सांसद पंकज चौधरी, फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने आरपीआई चीफ रामदास अठावले ने मंत्री पद की शपथ ली।


Jun 9, 2024 08:39 PM

आरएलडी चीफ और जाट नेता जयंत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 08:36 PM

अब तक किन नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ?

हरियाणा के गुड़गांव से सांसद और पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद बने डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जीतेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। राजस्थान के बीकानेर से सांसद और पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे अर्जुन राम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 08:30 PM

सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

गुजरात के नवसारी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाने वाले सीआर पाटिल ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और चौथी बार सांसद बने हैं।


Jun 9, 2024 08:30 PM

जी किशन रेड्डी ने ली हिंदी में शपथ

तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से सांसद बने जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर हिन्दी में शपथ ली। वो लगातार दूसरी बार सांसद बने। पिछली सरकार में संस्कृति मंत्री रहे।

Jun 9, 2024 08:29 PM

चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

बिहार के हाजीपुर से सांसद और एलजेपी (आर) के नेता चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। चिराग एलजेपी के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे हैं।

Jun 9, 2024 08:26 PM

भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

बीजेपी के दिग्गज रणनीतिकार और पहली बार सांसद बने भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। राजस्थान के जोधपुर से सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखालत पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे थे। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।


Jun 9, 2024 08:26 PM

किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने शपथ ली।

Jun 9, 2024 08:26 PM

दूसरी महिला मंत्री के तौर पर अन्नपूर्णा देवी ने ली शपथ

पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। अन्नपूर्णा देवी झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद बनी हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है।


Jun 9, 2024 08:22 PM

अब तक इन नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद और बीजेपी के आदिवासी चेहरे जुएल ओराम, बिहार के बेगूसराय से सांसद और भूमिहार जाति से आने वाले गिरिराज सिंह, पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे और ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश के गुना से सांसद और पिछली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 08:14 PM

के राममोहन नायडू बने सबसे युवा कैबिनेट मंत्री

के राममोहन नायडू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली. के राममोहन नायडू मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं।


Jun 9, 2024 08:14 PM

प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

पिछली सरकार में संसदीय कार्यमंत्री और कर्नाटक से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतने वाले प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।


Jun 9, 2024 08:04 PM

वीरेंद्र खटीक ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं और आठ बार लोकसभा सांसद रहे हैं।

Jun 9, 2024 07:58 PM

जीतनराम मांझी, रंजन सिंह और सर्वानंद सोनोवाल ने ली शपथने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ और सांसद जीतनराम मांझी, जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह और बीजेपी नेता सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 07:51 PM

धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 07:48 PM

एचडी कुमारस्वामी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद बने हैं।

Jun 9, 2024 07:44 PM

मनोहर लाल खट्टर, एस जयशंकर और निर्मला सीतारामन ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और एस जयशंकर और निर्मला सीतारामन ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली। 

Jun 9, 2024 07:39 PM

शिवराज सिंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 07:36 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जेडी(यू) पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।


Jun 9, 2024 07:34 PM

नितिन गडकरी और जेपी नड्डा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी और जेपी नड्डा ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Jun 9, 2024 07:31 PM

राजनाथ सिंह और अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ

बीजेपी नेता राजनाथ सिंह और अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री थे और राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री थे।

Jun 9, 2024 07:29 PM

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी... तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

NDA 3.0 की शुरुआत  हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली।




Jun 9, 2024 07:23 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने पहुंचीं।


Jun 9, 2024 07:22 PM

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, जल्द शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में बनाए गए मंच पर पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही देर में शुरू होगा।




Jun 9, 2024 07:20 PM

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पहुंचे राष्ट्रपति भवन

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।


Jun 9, 2024 07:16 PM

मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन


Jun 9, 2024 07:15 PM

पीएम मोदी की कैबिनेट में शपथ लेंगे 71 मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 71 मंत्री शपथ लेंगे> 72वें मंत्री के तौर पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे  मोदी 3.0 कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

Jun 9, 2024 07:01 PM

मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राष्ट्रपति भवन

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रपति भवन पहुंचे।



Jun 9, 2024 06:58 PM

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राष्ट्रपति भवन

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। एनडीए सरकार में नीतीश कुमार एक मजबूत साथी और किंगमेकर के तौर पर उभरे हैं।



Jun 9, 2024 06:55 PM

बांग्लादेश की PM शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल पहुंचे राष्ट्रपति भवन

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई पड़ोसी देशों के समकक्ष राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। इनमें बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।

Jun 9, 2024 06:54 PM

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे यूपी के सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।



Jun 9, 2024 06:54 PM

राष्ट्रपति भवन पहुंचे अमित शाह

भाजपा सांसद अमित शाह मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।




Jun 9, 2024 06:53 PM

शाहरुख खान और मुकेश अंबानी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।



Jun 9, 2024 06:52 PM

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा नेता राजनाथ सिंह


Jun 9, 2024 06:42 PM

भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

Jun 9, 2024 06:25 PM

जीतन राम मांझी, जयंत सिंह चौधरी, शोभा करंदलाजे राष्ट्रपति भवन में मौजूद

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी, आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह चौधरी और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद शोभा करंदलाजे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बैठे हैं।


Jun 9, 2024 06:25 PM

NDA सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति भवन में मौजूद एस जयशंकर

राष्ट्रपति भवन में मौजूद भाजपा नेता डॉ. एस जयशंकर दिखाई दिए। बता दें प्रधानमंत्री पद के भावी उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।



Jun 9, 2024 06:15 PM

हमारी पार्टी को स्वतंत्र प्रभार वाला एक राज्य मंत्री मिलेगा: प्रफुल पटेल

एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने कहा कि कल रात हमें बताया गया कि हमारी पार्टी को स्वतंत्र प्रभार वाला एक राज्य मंत्री मिलेगा। मैं पहले केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री था, इसलिए यह मेरे लिए एक डिमोशन होगा। हमने भाजपा नेतृत्व को सूचित कर दिया है और उन्होंने पहले ही हमें कुछ दिन इंतजार करने को कहा है, वे सुधारात्मक उपाय करेंगे।



Jun 9, 2024 06:12 PM

हमारा समर्थन एनडीए के साथ है, इसमें कोई समस्या नहीं हैः अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने अपनी पार्टी को कोई कैबिनेट पद नहीं दिए जाने के बाद कहा कि हमारा समर्थन एनडीए के साथ है, इसमें कोई समस्या नहीं है।

Jun 9, 2024 06:11 PM

नए संसद भवन के निर्माण में लगे श्रमिकों को किया आमंत्रित

बीजेपी नेता मनसुख मंडाविया ने नए संसद भवन के निर्माण में लगे श्रमिकों से बातचीत की। इन श्रमिकों को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। वे बीजेपी नेता मनसुख मंडाविया के आवास से राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

Jun 9, 2024 05:26 PM

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे डॉक्टर सुनील जागलान


Jun 9, 2024 05:23 PM

मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रपति भवन के बाहर के दृश्य

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बाहर के दृश्य, जब प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अतिथि पहुंचे। प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।



Jun 9, 2024 05:22 PM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने होटल पहुंचे भूटान PM

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने दिल्ली के एक होटल पहुंचे। बता दें वे आज प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।



Jun 9, 2024 05:20 PM

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य और सफाई कर्मचारी

ट्रांसजेंडर समुदाय और सफाई कर्मचारियों को प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह से पहले, भाजपा सांसद और पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपने आवास पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया, जबकि भाजपा सांसद और पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

ब्यूरोः मोदी 3.0 सरकार के लिए मंच तैयार है। दरअसल, नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार शाम को शपथ लेंगे। भारत के प्रधान मंत्री के रूप में यह उनका तीसरा सीधा कार्यकाल होगा। पीएम मोदी दो पूर्ण कार्यकाल के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे जिसमें भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। 73 वर्षीय मोदी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी करेंगे, जिन्होंने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी। 

भारत के पड़ोसी देशों के नेता उन गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रितों में शामिल हैं, जिनके शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की उम्मीद है।  

वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ पहली बैठक की है।   नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच साल का रोडमैप तैयार है।  इस दौरान उन्होंने 100 दिन के रोडमैप पर चर्चा की और उसे लागू करने के निर्देश दिए। 

प्रधानमंत्री आवास पर 22 सांसदों के साथ हुई बैठक में मोदी ने कहा कि पांच साल का रोडमैप भी तैयार है। आप उस पर जी जान से जुट जाइएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 में भारत को पूरी तरह से विकसित भारत बनाना है। जनता को एनडीए पर भरोसा है. उसे और मजबूत करना है।  

संबंधित खबरें