Maharashtra: नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों को बचाया, बचाव अभियान जारी

By  Deepak Kumar July 27th 2024 08:44 AM

ब्यूरोः महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज एक इमारत ढह गई। इस घटना में मलबे के नीचे से 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और कई लोग फंसे होने की सूचना है। 

जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के शाहबाज गांव में सुबह 5 बजे एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। 


इस घटना को लेकर नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलास शिंदे ने कहा कि इमारत सुबह करीब 5 बजे ढह गई। राहत व बचाव अभियान में 2 लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी है।

संबंधित खबरें