झारखंड के देवघर जिले में 2 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

By  Deepak Kumar July 7th 2024 10:36 AM

ब्यूरोः झारखंड के देवघर जिले में रविवार सुबह को 2 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत और कार्य में शुरू किया है। 

एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और दो अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। देवघर शहर में सुबह करीब 6:00 बजे ढही इमारत के मलबे में एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। 

मलबे में 6 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका

 देवघर कमिश्नर के मुताबिक मलबे में 6 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका है। देवघर कमिश्नर विशाल सागर ने बताया कि सीता होटल के समीप एक बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिली है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत और कार्य में जुट गई है। मौके पर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है।

निशिकांत दुबे ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम भिजवाया। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय लोगों ने अभी तक 3 लोगों को तथा एनडीआरएफ ने 1 महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है। 

एक अन्य एक्स पर की पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा कि मलबे में दबे महिला से को बाहर निकालने में NDRF की टीम बधाई। महिला सकुशल बाहर निकाल ली गई। गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।

संबंधित खबरें