Howrah-CSMT Express accident : मुंबई जाने वाली ट्रेन पटरी से उतरी, 2 की मौत, 150 घायल

By  Rahul Rana July 30th 2024 08:52 AM

ब्यूरो:  झारखंड के टाटानगर के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां टाटानगर के पास चक्रधरपुर में हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत, जबकि 150 लोग घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के राजखरसावां और बड़ाबाम्बो स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन सुबह 3:45 बजे पटरी से उतर गई। हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर के पास ट्रेन दुर्घटना स्थल पर फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बचाव कार्य शुरू हो गया है, स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारी सक्रिय रूप से यात्रियों की मदद कर रहे हैं।

घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल के साथ-साथ चक्रधरपुर के आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।



हेल्पलाइन नंबर

टाटानगर: 06572290324 

चक्रधरपुर: 06587238072 

राउरकेला: 06612501072, 06612500244 

हावड़ा: 9433357920, 03326382217 

रांची: 0651-27-87115।

HWH हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920

SHM हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427

KGP हेल्प डेस्क: 03222-293764

CSMT हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993

P&T 022-22694040

मुंबई: 022-22694040

नागपुर: 7757912790




कैसे हुआ हादसा?

दो दिन पहले भी इसी रेलखंड पर मालगाड़ियां पटरी से उतर गई थीं। आज दूसरी पटरी पर आ रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई। इसके चलते हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए।

यह हादसा चक्रधरपुर के नजदीक हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर पोल संख्या 219 के पास हुआ। इस हादसे के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। हादसे के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ को दूसरे रूट से चलाया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

चक्रधरपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक हावड़ा से मुंबई जा रही मुंबई मेल अपने निर्धारित समय रात 11:02 बजे की जगह सोमवार रात 2:37 बजे टाटानगर पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद यह अपने अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई। हालांकि, चक्रधरपुर पहुंचने से पहले, ट्रेन सुबह 3:45 बजे बड़ाबांबू से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


मेल एक्सप्रेस डाउन लाइन से आ रही एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे मेल एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए और मालगाड़ी के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की गंभीरता इस बात से स्पष्ट है कि तेज गति के कारण मेल एक्सप्रेस के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक-दूसरे से टकरा गए।


दुर्घटना के बाद, टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशनों से राहत ट्रेनें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए इंजीनियरिंग विभाग की एक टीम भेजी गई है। रेल दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना की जांच के लिए इंजीनियरिंग विभाग की एक टीम भी भेजी गई है।

संबंधित खबरें