Congress Candidate List: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई सूची की जारी, आंनद शर्मा को कांगड़ा से मैदान में उतारा, राज बब्बर गुरुग्राम से लड़ेंगे चुनाव

By  Deepak Kumar May 1st 2024 08:03 AM

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 4 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की। कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को हरियाणा के गुरुग्राम से और वरिष्ठ पार्टी नेता आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से मैदान में उतारा है। 


सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और भूषण पाटिल को महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर से टिकट मिला है। हिमाचल प्रदेश के ऊना से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ आम चुनाव लड़ेंगे। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे अप्रैल 1984 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे और चार बार संसद के उच्च सदन के सदस्य रहे हैं। वे मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और 2022 में सेवानिवृत्त होने तक राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता भी रहे हैं।

संबंधित खबरें