Bomb Threat: पेरिस से मुंबई आ रही विस्‍तारा फ्लाइट में बम की धमकी, कराई गई इमर्जेंसी लैंडिंग

By  Deepak Kumar June 2nd 2024 05:18 PM

ब्यूरोः पेरिस से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना से सनसनी मच गई। इस बाबत हैंड रिटन लेटर मिलने के बाद क्रू मेंबर में खलबली मच गई। इसके बाद विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।  इस घटना के बाद पूरे मुंबई एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

बता दें विमान पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था और फ्लाइट में 306 यात्री सवार थे। रविवार सुबह धमकी की सूचना मिली एयरलाइन के क्रू ने सुबह करीब 10 बजे धमकी की सूचना दी। विमान में कुल 294 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। एयरलाइंस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट यूके 024 में हमारे स्टाफ ने सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। 

एयरलाइन ने अधिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद उसने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। उसने आगे कहा कि हम सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

    

संबंधित खबरें