Lok Sabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली भाजपा में हुए शामिल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद था छोड़ा

By  Naveen Negi May 4th 2024 04:51 PM -- Updated: May 4th 2024 04:54 PM

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का दल-बदल जारी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, तीन बार के विधायक रहे नसीब सिंह और नीरज बैसोया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को लिखे पत्र में कहा था कि उन्होंने इस्तीफे में कारण इसलिए लिखे कि शायद उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए, लेकिन जिस तरह से लोगों को पार्टी से बाहर निकाला जा रहा है, उससे अगर पीड़ा ना होती तो वह क्यों पद छोड़ते। उन्हें पार्टी से कोई बाहर थोड़ी निकाला जा रहा था।

हालांकि, लवली के इस्तीफे के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन आज इन कयासों पर विराम लग गया है।

संबंधित खबरें