Lok Sabha Election 5th Phase Voting: शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग

By  Rahul Rana May 20th 2024 08:05 AM -- Updated: May 20th 2024 06:49 PM

ब्यूरो: 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने TMC कैंडिडेट पार्थ भौमिक पर रुपए बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है।

शाम 5 बजे तक कितने फीसदी मतदान?

  • बिहार- 52.35 फीसदी 
  • जम्मू-कश्मीर- 54.21 फीसदी 
  • झारखंड- 61.90 फीसदी 
  • लद्दाख- 67.15 फीसदी 
  • महाराष्ट्र- 48.66 फीसदी 
  • ओडिशा- 60.55 फीसदी 
  • उत्तर प्रदेश- 55.80 फीसदी 
  • पश्चिम बंगाल- 73.00 फीसदी 

दोपहर 3 बजे तक कहां कितना मतदान?

    • बिहार- 45.33
    • जम्मू-कश्मीर- 44.90
    • झारखंड- 53.90
    • लद्दाख- 61.26
    • महाराष्ट्र- 38.77
    • ओडिशा- 48.95
    • उत्तर प्रदेश- 47.55
    • पश्चिम बंगाल- 62.72

    1 बजे तक कहां कितना मतदान?

    • पश्चिम बंगाल में 48.41 प्रतिशत 
    • बिहार में 34.62 प्रतिशत 
    • जम्मू कश्मीर में 34.79 प्रतिशत 
    • झारखंड में 41.89 प्रतिशत 
    • लद्दाख में 52.02 प्रतिशत 
    • महाराष्ट्र में 27.78 प्रतिशत 
    • ओडिशा में 35.31 प्रतिशत 
    • यूपी में 39.55 प्रतिशत


    उद्योगपति रतन टाटा ने मुंबई के कोलाबा के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।


    112 वर्षीय कंचनबेन बादशाह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला।


    राहुल गांधी ने जनता से की खास अपील

    5वें चरण के मतदान के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनता से वोट करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है। नफरत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मजदूर वाजिब मेहनताने के लिए। जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं - अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।

    5वें चरण में कहां कितनी वोटिंग?

    • पश्चिम बंगाल में 15.35 प्रतिशत
    • यूपी में 12.89प्रतिशत
    • झारखंड में 11.68 प्रतिशत
    • लद्धाख में 10.51प्रतिशत
    • बिहार में 8.86 प्रतिशत
    • जम्मू कश्मीर में 7.63 प्रतिशत
    • ओडिशा में 6.87 प्रतिशत
    • महाराष्ट्र में 6.33 प्रतिशत

    इस फेज में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं।


    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी ने लखनऊ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से वोट देने का आग्रह किया।


     पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मतदान का अधिकार बहुत पवित्र और मूल्यवान अधिकार है। आपका एक वोट देश का विकास करेगा, देश को महाशक्ति बनने की ओर ले जाएगा, आत्मनिर्भर बनेगा। सभी को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए। लोग चाहते हैं कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें।

    PM मोदी ने 5 अलग-अलग भाषाओं में पोस्ट किया, वोट डालने की अपील की


    यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने वोट डाला है। 


    अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने डाला वोट


    अनिल अंबानी ने डाला वोट


    अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में डाला वोट



    संबंधित खबरें