Punjab: खालिस्तान समर्थक नारे लिखने मामले में पंजाब पुलिस की मिली बड़ी सफलता, SFJ के 3 कार्यकर्ता किए गिरफ्तार

By  Deepak Kumar May 14th 2024 06:05 PM

ब्यूरोः पंजाब के बठिंडा की काउंटर-इंटेलिजेंस और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने बठिंडा, पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बता दें सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नून है। 

इस सफलता को पंजाब के डीजीपी द्वारा एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया था। बता दें 27 अप्रैल को जिला प्रशासनिक परिसर और न्यायालय परिसर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे।

 इसके अलावा 8 मई को भी दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे। इसके साथ ये तस्वीरें और वीडियो गुरपतवंत सिंह पन्नून को भेजे गए थे। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और मामले को सुलझाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

संबंधित खबरें