Budget 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने निर्मला सीतारमण खिलाई दही-चीनी, बजट को लेकर दी शुभकामनाएं

By  Deepak Kumar July 23rd 2024 10:58 AM

ब्यूरोः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बजट 2024 पेश होने से पहले राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। संसद जाने से पहले राष्ट्रपति से मिलने के लिए सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। निर्मला सीतारमण, जो 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं। अपनी नियुक्ति के बाद से हर साल लगातार केंद्रीय बजट पेश करती रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि मध्यम अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। 

संबंधित खबरें